हिंदी
उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश में 266 जजों के तबादले हुए हैं इसकी सूची जारी हो चुकी है।
Symbolic Image
Lucknow: उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में 266 जजों के तबादले किए गए हैं, जिसकी आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। आपके पसंदीदा न्यूज़ चैनल डाइनामाइट न्यूज़ के पास इस तबादला सूची की पूरी जानकारी मौजूद है।
जारी सूची के अनुसार आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हाथरस, हापुड़, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर, कासगंज, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मैनपुरी, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर और उन्नाव समेत कई जिलों में तैनात जजों का तबादला किया गया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश न्यायिक विभाग में यह एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। पूरी सूची में 266 जजों के नाम शामिल हैं।

