हिंदी
घायल महिला
Hamirpur: हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के छानी बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह एक महिला पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। 50 वर्षीय सुशीला पत्नी श्रीपत को गांव के बदलू पुत्र रामकिशन ने रॉड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उन्हें कानपुर रेफर किया गया है।
घटना के बाद आरोपी बदलू मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
हमीरपुर में हैवानियत, शादी के लिए ब्यूटी पार्लर से लौट रही थीं युवतियां दहशत में
मामले की जांच कर रहे एसआई मुहम्मद सुल्तान ने बताया कि सुशीला छानी के एक गेस्टहाउस में काम करती हैं। बुधवार सुबह वह काम पर जा रही थीं, तभी आरोपी बदलू ने उन पर रॉड से हमला कर दिया। महिला के पति श्रीपत बाहर मजदूरी करते हैं, इसलिए उनके देवर कमलापति ने बिवांर थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी नंदराम ने जानकारी दी कि आरोपी बदलू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के तहत जान से मारने की नीयत से हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
Location : Hamirpur
Published : 7 May 2026, 1:06 PM IST
Topics : Attack Hamirpur Kanpur Refer UP News woman