हिंदी
एसपी मृगांक शेखर पाठक(Source: Dynamite NewS)
Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नेशनल हाईवे-34 एक बार फिर 'खूनी हाईवे' साबित हुआ है। सोमवार को कुरारा से महोबा जा रही एक बारात की ईको वैन और डंपर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में ईको सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
UP हमीरपुर: NH-34 पर भीषण सड़क हादसा, डंपर और ईको वैन की जोरदार भिड़ंत में 4 लोगों की दर्दनाक मौत। कुरारा से महोबा जा रही थी बारात। मौके पर जिलाधिकारी और एसपी मौजूद, राहत कार्य जारी। #RoadAccident #BreakingNews #Hamirpur #UPNews #NH34 #Maudaha pic.twitter.com/838eD3ZAy2
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 27, 2026
जानकारी के अनुसार, ईको वैन में सवार लोग कुरारा से एक बारात में शामिल होने के लिए महोबा की ओर जा रहे थे।
सीएम योगी आदित्यनाथ पहुँचे ADG अमिताभ यश के घर, दिवंगत पिता रामयश सिंह को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
जैसे ही उनकी गाड़ी मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका के पास पहुँची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक गोयल, पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, एआरटीओ और अन्य आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
Location : Hamirpur
Published : 28 April 2026, 1:24 AM IST
Topics : Breaking News Hamirpur hamirpur news NH 34 Road Accident