हिंदी
मौके पर मौजूद लोग
Amroha: अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कांठ रोड पर मिलक छावी और कोठी खिदमतपुर के बीच सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक अनियंत्रित डंपर हनुमान मंदिर परिसर में घुस गया, जहां उस समय रामायण पाठ चल रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को कुचल दिया और फिर मंदिर की दीवार से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी फैल गई।
इस हादसे में परम सिंह (गांव धावड़ी), ओमपाल (गांव नारायणपुर) और 5 वर्षीय आर्यवीर सिंह (गांव शहबाजपुर) की मौत हो गई। वहीं परविंद्र सिंह (अलियाबाद, डिलारी मुरादाबाद), गुरुवचन, धर्म सिंह और ब्रजपाल सिंह (धावड़ी) घायल हो गए हैं।
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने अमरोहा-कांठ रोड पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही डीएम डॉ. नितिन गौड़, एसपी लखन सिंह यादव और कई थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंची। प्रशासन लोगों को समझाकर जाम खुलवाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है।
Location : Amroha
Published : 26 May 2026, 8:27 PM IST