हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)
Amrohnaदिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गजरौला के पास लद्दाख से नेपाल जा रही एक टूरिस्ट बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में नेपाल के 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बताया गया कि टूरिस्ट बस लद्दाख से नेपाल जा रही थी। इसमें नेपाल के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले लोग सवार थे। ये सभी लद्दाख में मजदूरी का काम करते हैं और काम पूरा होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। गजरौला क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।
हादसे में नेपाल के 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान नेपाल के जिला सुकेत, थाना मेल कुना के गांव बड़ा होली निवासी भागीराम के रूप में हुई है। दोनों मृतक नेपाली मजदूर बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आप की कनपटी पर लगेगा Temple और दिमाग में खून के फ्लो को करेगा ट्रैक, कीमत होगी एक लाख
टक्कर में बस में सवार 20 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटाई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस लद्दाख से नेपाल की ओर जा रही थी, तभी गजरौला के पास यह हादसा हुआ। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
Location : New Delhi
Published : 5 October 2026, 10:11 AM IST