हिंदी
तमिलनाडु में फिर डीएमके को बढ़त (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Chennai: पांच राज्यों में मतदान खत्म होने के साथ ही देशभर की सर्वे एजेंसियां चुनाव नतीजों का अनुमान लगाने वाले एग्जिट पोल्स को जारी करना शुरू कर दिया है। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में वोटों के गणित और मतदाताओं से लिए गए साक्षात्कार के आधार पर सर्वे एजेंसियां चुनाव नतीजों का एक संभावित अनुमान लगाने की कोशिश करते हैं।
Matrize एग्जिट पोल के अनुसार DMK+122-132, AIADMK+ 87-110, TVK 10-12, OTH 0-6 सीटें जीत सकती है।
Peoples Pulse एग्जिट पोल के मुताबिक तमिलनाडु में TVK को 18-24 सीटें मिल सकती है। इस सर्वे में DMK+ 125-145 सीटें, AIADMK+ 65-80 सीटें OTH को 2-6 सीटें दी गई हैं।
चाणक्य स्ट्रैटजी के अनुसार संभावित सीटें डीएमके लिए 145-160, अन्नाद्रमुकनीत गठबंधन के लिए 50-65 और अन्य के लिए 18-26 के बीच हैं। प्रजा पोल ने अपने अनुमानों में कहा कि सत्ताधारी डीएमके और उसके गठबंधन को 148-168, एआईएडीएमके और सहयोगियों को 61-81 और अन्य को 1-9 सीटें मिल सकती हैं।
बता दें कि तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कुल 85.14 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इससे पहले, तमिलनाडु में 2011 के विधानसभा चुनावों में सर्वाधिक 78.29 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जब अन्नाद्रमुक ने शानदार जीत हासिल की थी।
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कुल महिला मतदाताओं में से करीब 2.52 करोड़, यानी लगभग 86.2 प्रतिशत महिलाओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया. उन्होंने बताया कि पुरुष मतदाताओं में 2.35 करोड़ लोगों ने मतदान किया, जो राज्य के कुल पुरुष मतदाताओं का 83.96 प्रतिशत है.
Location : New Delhi
Published : 29 April 2026, 7:38 PM IST