रात में बरसे बादल तो दिल्ली हुई कूल-कूल, लेकिन उमस बढ़ाएगी टेंशन! जानें अगले 7 दिन का हाल

दिल्ली-NCR में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक बादल छाए रहने और रुक-रुककर हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, बारिश के बीच बढ़ी नमी के कारण उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 2 August 2026, 8:07 AM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली-NCR में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। देर रात हुई बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं रविवार सुबह मौसम सुहाना नजर आया। मौसम विभाग ने आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

रात की बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

दिल्ली-NCR में शनिवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश का इंतजार बना रहा। देर रात अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रह सकता है। 4 से 7 अगस्त के बीच सुबह से दोपहर तक कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शाम और रात के समय भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

4 और 5 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री, जबकि 6 और 7 अगस्त को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 8 अगस्त तक मौसम में बदलाव जारी रहने का अनुमान है।

बारिश के साथ उमस भी करेगी परेशान

बारिश से भले ही तापमान में राहत मिले, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश के कारण वातावरण में नमी का स्तर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

बलरामपुर में जनता की शिकायतें सुनते ही एक्शन मोड में आए डीएम, दिए कड़े निर्देश

मौसम में बदलाव की क्या है वजह?

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में एक मजबूत निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है, जिससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। इसके अलावा मानसून ट्रफ जैसलमेर, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों से होते हुए मणिपुर तक बनी हुई है।

दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व बिहार तक एक अन्य ट्रफ भी सक्रिय है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों का असर दिल्ली-NCR के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है।

कोल्हुई में आखिर किस बात पर भिड़ गए दो पक्ष? महिलाओं तक पहुंची मारपीट

शनिवार को गर्मी ने किया परेशान

शनिवार को दिल्ली में दिनभर धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। उमस के कारण लोग परेशान रहे और बारिश का इंतजार करते नजर आए। सफदरजंग, पालम, लोधी रोड और रिज मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 85 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 62 फीसदी रही।

Location :  New Delhi

Published :  2 August 2026, 8:01 AM IST

Advertisement