बारिश, बूंदे और बेबसी: पानी-पानी हुई दिल्ली, सड़कों पर बने तालाब; राजधानी की फिर वही कहानी
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। स्कूलों में पानी भरने से छुट्टियाँ करनी पड़ीं, अंडरपास तालाब बन गए, और ऑफिस जाने वालों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक और बारिश की चेतावनी दी है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।