सावन में बदल जाएगी दिल्ली की राह… कांवड़ यात्रा के चलते कई रास्तों पर पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया नया प्लान

दिल्ली में कांवड़ यात्रा के चलते आने वाले दिनों में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। लाखों शिवभक्तों की आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रास्तों पर पाबंदी और डायवर्जन लागू किए हैं। अगर आप दिल्ली की सड़कों पर निकलने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 30 July 2026, 8:26 PM IST
google-preferred

New Delhi: सावन महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में कांवड़ यात्रा का उत्साह दिखाई देने लगा है। उत्तराखंड के गोमुख, गंगोत्री और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों शिवभक्त दिल्ली के रास्ते हरियाणा और राजस्थान की ओर बढ़ रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर खास तैयारी की है। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को कई रास्तों पर बदलाव और प्रतिबंधों की जानकारी दी है।

30 जुलाई से 12 अगस्त तक भारी वाहनों पर रोक

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रा को देखते हुए 30 जुलाई से 12 अगस्त तक कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। ट्रक और बड़े कमर्शियल वाहनों को कुछ रास्तों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालांकि दिल्ली में चलने वाली बसों को इस प्रतिबंध से राहत दी गई है। पुलिस ने भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तय किए हैं, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

इन रास्तों पर रहेगा ज्यादा असर

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज के बीच जीटी रोड, भोपुरा बॉर्डर से सिग्नेचर ब्रिज तक वजीराबाद रोड, विकास मार्ग, पुश्ता रोड, लोनी रोड और आशा राम त्यागी मार्ग (रोड नंबर-66) पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

भारी वाहनों को अब एनएच-9 और एनएच-44 जैसे वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान इन मार्गों की स्थिति देखकर ही घर से निकलें।

9 से 12 अगस्त तक जीटी रोड का हिस्सा रहेगा बंद

कांवड़ यात्रा के सबसे व्यस्त समय को देखते हुए 9 अगस्त सुबह 7 बजे से 12 अगस्त रात 8 बजे तक अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज के बीच जीटी रोड का हिस्सा आम वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी कांवड़ यात्री या उनके वाहनों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जाने की अनुमति नहीं होगी। आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

ये भी पढ़ें- Follow UP: कौन है स्मृति सिंह? जिन्होंने CJP Protest में PM Modi पर अभद्र टिप्पणी करने वाली रुचिका पर करवाई FIR

सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात

कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत कर दी है। उत्तर, उत्तर-पूर्व, पूर्व, मध्य और बाहरी दिल्ली समेत कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उत्तर-पूर्व दिल्ली में ऐसे कई प्रमुख प्रवेश मार्ग हैं जहां से कांवड़िए शहर में दाखिल होते हैं। इन स्थानों पर पीसीआर वैन, क्विक रिस्पॉन्स टीम और सहायता शिविर लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- नोएडा की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा: 18 फीट लंबे भव्य रथ को हरिद्वार से खींचकर लाएंगे 11 शिवभक्त, जानें क्या होगी रथ की खासियत?

इमरजेंसी व्यवस्था भी तैयार

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर स्टेशन और अन्य आपात सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली पुलिस ने पड़ोसी राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया है, ताकि यात्रा के दौरान बेहतर तालमेल बना रहे। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और आम लोगों की परेशानी दोनों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

Location :  New Delhi

Published :  30 July 2026, 8:26 PM IST

Related News

Advertisement