Delhi Heatwave Alert! अगले हफ्ते 44°C तक पहुंचेगा तापमान, झुलसा देने वाली गर्मी के लिए रहें तैयार

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह राजधानी का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज धूप, गर्म हवाएं और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी। आने वाले छह दिनों तक राहत के कोई संकेत नहीं हैं और हीटवेव जैसे हालात बनने की संभावना जताई गई है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 16 May 2026, 12:41 AM IST
google-preferred

New Delhi: राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप और बढ़ती उमस के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और तेजी से बढ़ेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मई महीने का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक यह तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था। मई की शुरुआत में हुई बारिश की वजह से अब तक पारा 40 डिग्री के नीचे बना हुआ था, लेकिन अब मौसम पूरी तरह बदल चुका है।

CAQM का बड़ा फैसला… अब बिना Pollution Certificate नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

हालांकि गुरुवार देर रात चली तेज आंधी की वजह से शुक्रवार को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बावजूद गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।

अगले सप्ताह 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

विभाग के अनुसार 17 मई को अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री तक जा सकता है, जबकि 18 मई को यह बढ़कर 42 से 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि 17 से 19 मई के बीच चलने वाली हवाएं गर्म और शुष्क होंगी, जिससे हीटवेव जैसे हालात महसूस किए जा सकते हैं। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

Greater Noida Fire: शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में आग से हड़कंप! दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

तेज हवाएं और उमस बढ़ाएंगी परेशानी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शाम के समय 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। हालांकि ये हवाएं गर्म होंगी और गर्मी से राहत देने के बजाय परेशानी बढ़ा सकती हैं।

19 मई को अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री, जबकि 20 और 21 मई को तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचने की सलाह दी है।

Location :  New Delhi

Published :  16 May 2026, 12:41 AM IST

Advertisement