हिंदी
मुंबई में मकान ढूंढने गई युवती का अजीबोगरीब रिजेक्शन (Img- Pinterest)
Mumbai: मायानगरी मुंबई में, जहां बॉलीवुड के दिग्गज सितारों का बसेरा है, आम आदमी के लिए एक अदद आशियाना या किराए का फ्लैट ढूंढना किसी बड़े मिशन से कम नहीं होता। अक्सर लोग हफ्तों-महीनों भटकते हैं, तब जाकर कहीं बात बनती है।
मुंबई में किराएदारों को उनके खान-पान (नॉन-वेज खाना) या उनके सिंगल होने (बैचलर) के आधार पर रिजेक्ट किए जाने के किस्से तो आम हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक महिला के रिजेक्शन की ऐसी नई और अजीब कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। इस बार लड़की को घर इसलिए नहीं मिला क्योंकि उसका 'न्यूमरोलॉजी नंबर' मकान के नंबर से मेल नहीं खा रहा था।
इस अनोखी घटना का खुलासा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वाग्मिता सिंह ने एक वीडियो शेयर करके किया है। वीडियो में बेहद हैरान होते हुए वाग्मिता ने पूछा, "भाई, आखिरकार मुंबई में चल क्या रहा है?" उन्होंने बताया कि वह अपनी एक सहेली के साथ उसके लिए किराए का घर देखने गई थीं। उन्होंने आज तक सुना था कि लोग जाति, धर्म, खान-पान या शादीशुदा न होने की वजह से घर देने से कतराते हैं, लेकिन न्यूमरोलॉजी (अंक ज्योतिष) के नाम पर रिजेक्शन की यह नई परेशानी उन्होंने पहली बार देखी है।
पृथ्वी शॉ नहीं बेवफा! वायरल पोस्ट के बाद आकृति अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम दोनों साथ हैं…
वाग्मिता के अनुसार, जब वे दोनों फ्लैट देखने पहुंचीं, तो वहां मौजूद मकानमालकिन (आंटी) ने उनकी सहेली से अचानक उसका 'नंबर' पूछा। शुरुआत में लड़कियों को लगा कि आंटी शायद संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर मांग रही हैं। लेकिन आंटी का इरादा कुछ और ही था, उन्हें लड़की का न्यूमरोलॉजी नंबर जानना था। जब लड़कियों को समझ नहीं आया, तो आंटी ने खुद नंबर निकालने का तरीका समझाया। उन्होंने लड़की के जन्मदिन की तारीख के अंकों को आपस में जोड़ने को कहा।
जब कैलकुलेशन की गई, तो लड़की का जन्म अंक (मूलांक) 7 निकला। यह सुनते ही मकानमालकिन ने तुरंत घर किराए पर देने से साफ मना कर दिया। असल में, आंटी के उस घर का नंबर 4 था। आंटी का मानना था कि 4 और 7 का यह कॉम्बिनेशन उनके घर के लिए सही नहीं बैठ रहा है और दोनों नंबर आपस में मैच नहीं हो रहे हैं। बस, इसी एक वजह से उन्होंने डील पक्की करने से इनकार कर दिया और लड़की के हाथ से वो घर निकल गया।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि अंक ज्योतिष को जानने वाले कुछ यूजर्स का कहना है कि न्यूमरोलॉजी के हिसाब से 4 और 7 का मैच असल में बहुत अच्छा और शुभ माना जाता है, यानी आंटी का खुद का कैलकुलेशन ही गड़बड़ था। वहीं, एक अन्य यूजर ने अपना पुराना वाकया साझा करते हुए लिखा कि वह भी एक बार मुंबई में घर देखने गए थे, जहां मकान मालिक ने उन्हें 'शुभ मुहूर्त' से पहले घर की चौखट के अंदर पैर तक नहीं रखने दिया था।
Location : Mumbai
Published : 7 July 2026, 3:38 PM IST