पृथ्वी शॉ नहीं बेवफा! वायरल पोस्ट के बाद आकृति अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम दोनों साथ हैं…

एक वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल के रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए थे। सोशल मीडिया पर सगाई टूटने की चर्चाओं के बीच अब आकृति खुद सामने आई हैं और उन्होंने ऐसी बात कही है जिसने पूरी कहानी का रुख बदल दिया। आखिर उन्होंने क्या खुलासा किया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 7 July 2026, 2:04 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं। इसकी वजह बनी आकृति की एक इंस्टाग्राम स्टोरी, जिसे पढ़ने के बाद लोगों ने यह मान लिया कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है और सगाई टूट चुकी है। देखते ही देखते यह चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई और कई तरह के कयास लगाए जाने लगे।

अब इन अफवाहों पर खुद आकृति अग्रवाल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक नई इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए साफ शब्दों में कहा कि उनकी और पृथ्वी शॉ की सगाई नहीं टूटी है। दोनों आज भी साथ हैं और उनके रिश्ते में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।

'मैंने कहीं भी पृथ्वी शॉ का नाम नहीं लिया'

आकृति अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि उन्होंने अपनी पिछली किसी भी पोस्ट में पृथ्वी शॉ का नाम नहीं लिया था। न ही कहीं यह लिखा था कि उनकी सगाई टूट गई है या दोनों अलग हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने बिना पूरी बात जाने खुद ही यह निष्कर्ष निकाल लिया कि वह पोस्ट उनके मंगेतर के लिए थी। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं था। उन्होंने साफ किया कि दोनों साथ हैं, खुश हैं और उनकी सगाई पहले की तरह बरकरार है।

सच क्या है? पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल के रिश्ते में आई दरार! एक इंस्टा स्टोरी ने बढ़ाए सवाल

जब अफवाहों से सम्मान पर असर पड़ा तो देना पड़ा जवाब

आकृति ने कहा कि शुरुआत में उनका कोई स्पष्टीकरण देने का इरादा नहीं था। लेकिन जब लगातार पृथ्वी शॉ के बारे में गलत बातें होने लगीं और उनकी छवि पर सवाल उठने लगे, तब उन्हें सामने आकर सच बताना जरूरी लगा। उन्होंने लिखा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को अक्सर बिना तथ्य जाने अफवाहों के आधार पर जज कर लिया जाता है। इससे किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा और सम्मान को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी पोस्ट का मतलब निकालने से पहले पूरी सच्चाई जान लेना जरूरी होता है।

एक छोटी सी गलती से बढ़ गया पूरा विवाद

आकृति अग्रवाल ने अपने बयान में यह भी बताया कि जिस स्टोरी से पूरा विवाद शुरू हुआ, वह वास्तव में सिर्फ उनके 'क्लोज फ्रेंड्स' के लिए थी। लेकिन गलती से वह स्टोरी सभी लोगों को दिखाई देने लगी। उन्होंने कहा कि इसी छोटी सी तकनीकी गलती की वजह से उनके पार्टनर की छवि पर असर पड़ा। हालांकि उन्होंने अब भी यह नहीं बताया कि वह पोस्ट आखिर किसके बारे में थी। उनका कहना है कि सही समय आने पर पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी और उन्हें कर्म और भगवान के न्याय पर पूरा भरोसा है।

फीफा विश्व कप 2026 से पुर्तगाल बाहर, जानिए स्पेन के उस ‘सिकंदर’ के बारे में जिसने पलट दी बाजी

ऐसे शुरू हुई थी सगाई टूटने की चर्चा

दरअसल, आकृति ने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था कि उन्हें कई बार धोखा मिला, लेकिन उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा था कि सोशल मीडिया पर जिस व्यक्ति को लेकर बातें हो रही हैं, उनमें सच्चाई है। इस पोस्ट के सामने आते ही लोगों ने बिना पुष्टि किए मान लिया कि यह इशारा पृथ्वी शॉ की ओर है। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई टूटने की खबरें फैलने लगीं। हालांकि बाद में आकृति ने एक और पोस्ट कर लिखा कि कई लोगों ने उनकी बात का गलत मतलब निकाल लिया है।

Location :  New Delhi

Published :  7 July 2026, 2:04 PM IST

Advertisement