ग्लैमर की आड़ में ड्रग्स तस्करी! बैंकॉक से मुंबई पहुंची मॉडल के सामान से मिले करोड़ों के नशीले पदार्थ, Airport में खुली पोल

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने मॉडल हर्षा सनी को 12 करोड़ रुपये के हाई क्वालिटी गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बैंकॉक से ड्रग्स लेकर पहुंची मॉडल ने बचने के लिए जो अजीब कहानी सुनाई, उसे सुन अधिकारी भी हैरान रह गए।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 13 June 2026, 12:00 PM IST
google-preferred

Mumbai: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नशीले पदार्थों की तस्करी का एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंबई कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने एयरपोर्ट पर मुस्तैदी दिखाते हुए ड्रग्स की एक बहुत बड़ी खेप बरामद की है। इस काले कारोबार के आरोप में किसी आम तस्कर को नहीं, बल्कि ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ी एक मॉडल को गिरफ्तार किया गया है।

पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये बताई जा रही है। सुरक्षा जांच के दौरान जब कस्टम विभाग के अधिकारियों ने संदेह के आधार पर इस मॉडल के सामान की गहराई से तलाशी ली, तो बैग के अंदर का नजारा देखकर खुद अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

कौन है आरोपी महिला और कहां से ला रही थी नशा?

कस्टम विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार की गई आरोपी महिला की पहचान हर्षा सनी के रूप में हुई है, जो पेशे से एक मॉडल है। हर्षा सनी थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से फ्लाइट पकड़कर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी। कस्टम विभाग को पहले से ही कुछ खुफिया इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर जैसे ही मॉडल एयरपोर्ट के अराइवल हॉल में पहुंची, अधिकारियों ने उसे रोक लिया।

महाराष्ट्र में टेरर अलर्ट: RSS मुख्यालय और पुणे-मुंबई मेयर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान का जिक्र

जब उसके पास मौजूद लगेज (सामान) की बारीकी से जांच की गई, तो उसमें छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हाई क्वालिटी का गांजा (मैरुआना) बरामद हुआ। अधिकारियों के अनुसार, ज़ब्त किए गए इस ड्रग्स का वजन काफी ज्यादा है और इसकी कुल कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में मॉडल ने रची मनगढ़ंत कहानी, बोली- 'मैं बेकसूर हूं'

करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामद होने के तुरंत बाद कस्टम विभाग की टीम ने मॉडल हर्षा सनी को एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत हिरासत में ले लिया और उससे कड़ी पूछताछ शुरू कर दी। खुद को कानून के शिकंजे से बचाने और बेकसूर साबित करने के लिए मॉडल ने अधिकारियों के सामने एक बेहद फिल्मी और अजीबोगरीब कहानी सुना डाली। हर्षा ने दावा किया कि बैंकॉक से मुंबई के सफर के दौरान फ्लाइट में एक अनजान सह-यात्री उसके संपर्क में आया था।

उसने बहुत ही शालीनता से बातचीत की और फिर वॉशरुम जाने का बहाना बनाकर अपना बैग कुछ समय के लिए हर्षा को संभालने के लिए दे दिया। मॉडल का कहना है कि बैग थमाने के बाद वह यात्री अचानक कहीं गायब हो गया और वह उस बैग के अंदर रखी इस महंगी ड्रग्स के बारे में कुछ भी नहीं जानती थी।

मुंबई में पुलिस का बड़ा एक्शन: अंधेरी से 7 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, 15 साल से छिपा रखा था राज

कस्टम अधिकारियों को नहीं हुआ भरोसा, बड़े रैकेट की आशंका

हालांकि, कस्टम विभाग के अनुभवी अधिकारियों को मॉडल हर्षा सनी की इस 'अनजान यात्री' वाली कहानी पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं हुआ। अधिकारियों का साफ कहना है कि आरोपी मॉडल इतनी बड़ी कार्रवाई और सख्त कानूनी सजा से बचने के लिए इस तरह की मनगढ़ंत और झूठी कहानियां गढ़ रही है।

बैंकॉक से लेकर मुंबई तक इतनी बड़ी कीमत के नशीले पदार्थों को लाने के पीछे निश्चित तौर पर कोई अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट या बड़ा रैकेट काम कर रहा है और हर्षा इसमें कोर कूरियर के रूप में सीधे तौर पर शामिल है। फिलहाल मुंबई कस्टम्स ने 12 करोड़ के ड्रग्स को जब्त कर लिया है और आरोपी मॉडल को कोर्ट में पेश कर आगे की रिमांड की तैयारी की जा रही है। पुलिस और कस्टम्स की संयुक्त टीम अब इस बात की कड़ियां जोड़ने में जुटी है कि मुंबई में इस ड्रग्स की डिलीवरी किस बड़े पेडलर या रसूखदार को होने वाली थी।

Location :  Mumbai

Published :  13 June 2026, 12:00 PM IST

Advertisement