लू से बचने के लिए केवल प्याज नहीं ये चीज भी आती है बेहद काम, अभी जान लीजिए नाम

भीषण गर्मी में लू का कहर छाया रहता है। ऐसे में आप इससे बचने के लिए कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं। जानने के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 April 2025, 9:59 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक व लू जैसी समस्या होती रहती है, जिससे बचने के लिए लोग काफी कुछ करते हैं। हीट स्ट्रोक से हर कोई परेशान है और गर्मी ऐसी है कि कम होने का नाम नहीं ले रही है। गर्मियों में अक्सर लोग पानी का सेवन अधिक करते हैं ताकि बॉडी हाइड्रेट रहे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, ऐसा कहा जाता कि प्याज लू से बचा जा सकता है जो कि सही भी है। इसी के चलते लोग गर्मियों में कच्चा प्याज खाते हैं ताकि लू से बच सके। पर कई लोग यह नहीं जानते हैं कि प्याज के अलावा भी बहुत-सी चीजें हैं जिसके सेवन से लू से बचा जा सकता है। यदि आप भी इस बात से अनजान है तो इस खबर को अंत तक जरूर पढ़ें।

आज हम आपको लू से बचने के लिए प्याज के अलावा कई चीजों के बारे में बताएंगे। यदि आप गर्मियों में इन चीजों का सेवन करते हैं तो आपको लू नहीं लगेगी और आप एकदम हेल्दी रहोगे। चलिए फिर उन चीजों के बारे में जानते हैं।

खीरा और ककड़ी का सेवन
क्या आप जानते हैं कि खीरा और ककड़ी में 95 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी होने से बचाता है। यदि आपके शरीर में भरपूर मात्रा में पानी है तो आप शरीर का तापमान कंट्रोल कर सकते हो। ऐसे में गर्मियों में लू से बचने में खीरा और ककड़ी सबसे फायदेमंद चीज है। आप इसका सेवन रोजाना करें, यह आपके शरीर को प्रोक्टेट करके रख सकता है।

दही और पुदीना का रायता
दही और पुदीना दोनों ही लू से बचने में मददक करता है, यह शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है। दही और पुदीना नेचुरल तरीके से शरीर को ठंडा रखता है और यह पाचन के लिए भी बेहतर है। यदि आप दिन में एक बार दही और पुदीना का बना रायता खाते है तो आपको गर्मी छू भी नहीं सकती।

बेल शरबत का जूस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेल शरबत का जूस ठंडा होता है इसको पीने से आपका शरीर अंदर से ठंडा हो जाएगा और यह पाचन को भी सुधारता है। बेल शरबत का जूस लू से बचाने में मदद करता है, जिसका सेवन आप कर सकते हैं। कई लोगों को यह पीना बिल्कुल पसंद नहीं होता है, पर यह सेहत के लिए वरदान है।

Location :