Sawan 2026: भोलेनाथ के दर्शन के लिए बेस्ट हैं दिल्ली-NCR के ये 4 प्रसिद्ध मंदिर, पूरी होगी हर मनोकामना

इस सावन भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो दिल्ली-एनसीआर के इन प्रसिद्ध मंदिरों में एक बार जरूर जाएं। यहां का शांत वातावरण, भक्ति का माहौल और शिव आराधना आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे। आइए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 29 July 2026, 5:24 PM IST
google-preferred

New Delhi: भगवान शिव के भक्तों के लिए सबसे खास और पावन महीना सावन कल से शुरू होने जा रहा है। इस पूरे महीने में भक्त व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और भोलेनाथ की पूजा करते हैं। इस पावन पर्व को लेकर देश भर के शिव मंदिरों में पहले से ही विशेष तैयारियां की जाती हैं। आस्था के इस महाकुंभ में मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है। हर सोमवार और सावन शिवरात्रि पर श्रद्धालु जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं।

अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और इस सावन भोलेनाथ के दर्शन करना चाहते हैं, तो हम आपको बताएंगे कई ऐसे प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बारे में, जहां आप दर्शन के लिए जा सकते हैं।

1. श्री गौरी शंकर मंदिर, चांदनी चौक

प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिरों की बात हो और श्री गौरी शंकर मंदिर का नाम न आए ऐसा हो नहीं सकता। यह पुरानी दिल्ली के बीचों-बीच स्थित करीब 800 साल पुराना शिव मंदिर है, राजधानी के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में गिना जाता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना भगवान शिव जरूर सुनते हैं। सावन के सोमवार को यहां सुबह से देर रात तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहती हैं।

ये भी पढ़ें - Sawan First Somwar 2026: क्या रुक गई है तरक्की? सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, बदल जाएगी किस्मत

2. शिव मंदिर सैनिक कॉलोनी, फरीदाबाद

दिल्ली-एनसीआर के फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि अपनी शानदार बनावट और 21 फीट ऊंचे शिवलिंग के लिए भी काफी मशहूर है। सावन या शिवरात्रि के खास मौकों पर यहां दूर-दूर से लोग पूजा व दर्शन के लिए आते हैं। अगर आप इस सावन दिल्ली-एनसीआर में हैं, तो यहां एक बार जरूर विजिट करें।

3. नीली छतरी मंदिर, यमुना बाजार

दिल्ली के यमुना बाजार निगमबोध घाट के पास स्थित नीली छतरी मंदिर महाभारत काल से जुड़ा माना जाता है। कहा जाता है कि पांडवों ने यहां भगवान शिव की आराधना की थी। सावन में यहां विशेष जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का आयोजन होता है। यहां पर दूर-दूर से भक्त भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं।

ये भी पढ़ें - सिर्फ फैशन नहीं, सुहाग और समृद्धि का प्रतीक हैं सावन की हरी चूड़ियां; जानिए क्या कहती है परंपरा और इसके खास नियम

4. गुफा वाला मंदिर, प्रीत विहार

पूर्वी दिल्ली का गुफा वाला मंदिर अपनी गुफा जैसी बनावट के कारण काफी फेमस है। यहां का शांत वातावरण श्रद्धालुओं को बहुत पसंद आता है। मंदिर के अंदर नेचुरल गुफा जैसा वातावरण बनाया गया है, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अलग ही आध्यात्मिक अनुभव मिलता है। आप इस सावन भगवान शिव की आराधना और भक्ति के लिए यहां दर्शन करने जरूर जा सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  29 July 2026, 5:24 PM IST

Related News

Advertisement