Sawan First Somwar 2026: क्या रुक गई है तरक्की? सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, बदल जाएगी किस्मत

सावन के पहले सोमवार पर करें ये 3 अचूक उपाय। यदि नौकरी में आ रही हैं बाधाएं या प्रमोशन रुका है, तो शिवलिंग पर जलाभिषेक, चंदन और बेलपत्र चढ़ाने से बनेंगे धन लाभ के योग। महादेव की कृपा से जीवन की सभी परेशानियां होंगी दूर और चमक जाएगी आपकी किस्मत।

Updated : 29 July 2026, 3:21 PM IST
google-preferred

New Delhi: देवघर से लेकर काशी तक... शिव भक्तों के लिए साल का सबसे पवित्र महीना यानी 'सावन' शुरू हो चुका है। सनातन धर्म में सावन का हर एक दिन भोलेनाथ की आराधना को समर्पित होता है, लेकिन पहले सोमवार का महत्व अपने आप में बेहद खास माना जाता है। यदि आप भी लंबे समय से नौकरी में आ रही बाधाओं से परेशान हैं, तरक्की रुक गई है या लाख कोशिशों के बावजूद धन लाभ के योग नहीं बन रहे हैं, तो सावन के इस पहले सोमवार पर किए गए कुछ आसान और चमत्कारी उपाय आपकी किस्मत का ताला खोल सकते हैं।

आइए जानते हैं उन 3 खास उपायों के बारे में, जिन्हें आजमाकर आप महादेव की विशेष कृपा पा सकते हैं-

कच्चे दूध और जल से करें खास जलाभिषेक

सावन के महीने में भगवान शिव का अभिषेक करना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। अगर आपके बनते हुए काम अचानक बिगड़ जाते हैं या करियर में बार-बार अड़चनें आ रही हैं, तो सावन के पहले सोमवार के दिन शिव मंदिर जाएं। शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर अर्पित करें। यह सरल उपाय न सिर्फ आपके जीवन की तमाम परेशानियों को दूर करेगा, बल्कि नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ के नए रास्ते भी खोलेगा।

Home Vastu: घर का मुख्य दरवाजा बन रहा है बर्बादी का कारण? जानिए आपकी दहलीज में छिपा वो सच जो कोई नहीं बताता

माथे पर लगाएं बाबा को अर्पित किया हुआ चंदन

भोलेनाथ को चंदन का लेप बेहद प्रिय है। सावन के पहले सोमवार के खास अवसर पर भगवान शिव को चंदन का तिलक लगाएं और इसके बाद उसी चंदन को प्रसाद के रूप में अपने माथे पर भी लगाएं। मान्यता है कि इस उपाय से भोलेनाथ का आशीर्वाद तो मिलता ही है, साथ ही हमारे शरीर के सभी चक्र भी जागृत होते हैं। यह छोटा सा उपाय आपके बिगड़े हुए कामों को संवारने और करियर की रफ्तार को तेजी से आगे बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

Vastu Tips For Mirror: घर की इस दिशा में आईना लगाने से चमकेगी किस्मत, भूलकर भी साउथ में न करें ये गलती

शिवलिंग पर अर्पित करें 21 बेलपत्र और करें मंत्र जाप

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं या मौजूदा नौकरी में तरक्की का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह उपाय बेहद कारगर है। सावन के पहले सोमवार को किसी भी शिव मंदिर जाकर सच्चे मन से शिवलिंग पर 21 बेलपत्र अर्पित करें। इसके बाद हाथ जोड़कर महादेव से अपनी मनोकामना कहें। साथ ही, वहीं बैठकर शिव के शक्तिशाली पंचाक्षरी मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें। ऐसा करने से आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे।

Disclaimer: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। डाइनामाइट न्यूज़ इस लेख में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

Location :  New Delhi

Published :  29 July 2026, 3:21 PM IST

Related News

Advertisement