हिंदी
यूपी में निकलीं बंपर जॉब
Lucknow: उत्तर प्रदेश में नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशी का मौका है। यह मौका फ्रेशर और अनुभवी दोनों के लिए है। इच्छुक अभ्यर्थी पहले से ही (rojgaarsangam.up.gov.in) की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
रोजगार मेले में 98000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
19 से 28 फरवरी तक यह मेला अलग-अलग जिलों में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार डेट और वेन्यू के अनुसार पूरी सूची देखकर अपने नजदीकी स्थल पर पहुंच सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पहले से ही rojgaarsangam.up.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, मेले के स्थल पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि बिना पूर्व पंजीकरण वाले उम्मीदवार भी मौके का लाभ उठा सकें।
गोरखपुर, कानपुर, रायबरेली और प्रतापगढ़, कानपुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, मेरठ सहित कई जिलों में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।
इन रोजगार मेलों में 10वीं पास, 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सभी श्रेणी के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अलग-अलग कंपनियां और सेक्टर अपनी आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगे।

Location : Lucknow
Published : 18 February 2026, 4:43 PM IST
Topics : Job Fairs sarkari naukari UP Rojgar Mela 2026