हिंदी
जिले में बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को देवघर पुलिस सक्रिय नजर आई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट
SP सौरभ ने दिए ने स्पष्ट निर्देश
Deoghar: झारखंड़ में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। जहां इसी कड़ी में देवघर में भी बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस त्योहारों से पहले अलर्ट मोड़ में नजर आ रही है।
जिले में बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को देवघर पुलिस सक्रिय नजर आई। इसी कड़ी में देवघर के एसपी सौरभ ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की, जिसमें कानून-व्यवस्था की स्थिति और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सक्रिय और पुराने अपराधियों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि जिन अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है, उनकी गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाए ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके।
सिद्धनाथ गुप्ता को मिली पश्चिम बंगाल के DGP की कमान, इन वरिष्ठ IPS को मिली ये जिम्मेदारी
इसके साथ ही बैठक में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर भी सख्त रुख अपनाने की बात कही गई। एसपी सौरभ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
देवघर में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने और आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। सोमवार को देवघर के एसपी सौरभ ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। #Deoghar #Jharkhand #PoliceAlert #LawAndOrder… pic.twitter.com/jsrzZ26HTe
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 16, 2026
आगामी दिनों में ईद, रामनवमी, सरहुल और चैती छठ जैसे प्रमुख पर्व होने वाले हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में शांति और सौहार्द बनाए रखने को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने और लगातार गश्ती बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस समीक्षा बैठक में जिले के कई डीएसपी, थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई।