हिंदी
देवघर पहुंचे भूपेंद्र यादव, (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
Deoghar: पश्चिम बंगाल चुनाव की बढ़ती हलचल के बीच मंगलवार को देवघर में राजनीति और आध्यात्म का अनोखा संगम देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सुबह फ्लाइट से देवघर पहुंचे और महज करीब दो घंटे के संक्षिप्त लेकिन अहम दौरे के दौरान सीधे सत्संग आश्रम पहुंचे।
यहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरू आचार्य देव (बबई दा) से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ गोड्डा के लोकप्रिय सांसद डॉ. निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे।
दोनों नेताओं ने आश्रम में कुछ समय बिताकर आध्यात्मिक चर्चा भी की, जिसे राजनीतिक गलियारों में खासा अहम माना जा रहा है।
झारखंड: सरायकेला में प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
सूत्रों की मानें तो भूपेंद्र यादव वर्तमान में पश्चिम बंगाल चुनाव के पर्यवेक्षक की भूमिका में सक्रिय हैं, ऐसे में उनका देवघर दौरा सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि रणनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर निशिकांत दुबे की मौजूदगी ने इस मुलाकात को और अधिक राजनीतिक वजन दे दिया है।
आश्रम परिसर में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां नेताओं के स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखा गया। दौरे के दौरान देवघर भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी भी मौजूद रहे।
झारखंड के चाईबासा में बदमाशों के हौसले बुलंद, ट्यूशन से लौट रही युवती के साथ किया कांड
करीब दो घंटे देवघर में बिताने के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव चार्टर्ड प्लेन से पुनः रवाना हो गए, लेकिन इस छोटे से दौरे ने बंगाल चुनाव के संदर्भ में कई राजनीतिक संकेत जरूर छोड़ दिए।
Location : Deoghar
Published : 14 April 2026, 5:46 PM IST
No related posts found.