यूक्रेनी राष्ट्रपति पर मंडराया नया खतरा: मोल्दोवा में टेकऑफ करते ही करीब आया ड्रोन, क्या यह साजिश थी?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमीर जेलेंस्की मोल्दोवा से उड़ान भरते समय एक रहस्यमयी ड्रोन हमले से बाल-बाल बचे। नॉर्वे के पीएम जोनास गहर स्टोरे ने ओस्लो में इस सनसनीखेज घटना का खुलासा किया। इसी बीच ब्रिटेन में रूसी खुफिया एजेंसी से जुड़ा संदिग्ध पकड़ा गया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 10 September 2026, 8:42 AM IST
google-preferred

Kyiv: युद्ध की आग में झुलस रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमीर जेलेंस्की की जिंदगी में एक और खौफनाक मोड़ सामने आया है। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के सनसनीखेज खुलासे के मुताबिक, जेलेंस्की का विमान मोल्दोवा से उड़ान भरते ही एक खतरनाक ड्रोन की ज़द में आने से बाल-बाल बचा।

अगर कुछ सेकंड का भी हेरफेर होता तो एक बड़ा हादसा घट सकता था। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जेलेंस्की का हर एक सफर कितना जोखिम भरा है।

किंग के अंतिम संस्कार में शामिल होने का सफर

जेलेंस्की नॉर्वे के दिवंगत राजा किंग हेराल्ड पंचम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ओस्लो जा रहे थे। जब उनका विमान पड़ोसी देश मोल्दोवा से हवा में उड़ा, तभी यह अनपेक्षित ड्रोन बेहद करीब आ गया।

Nepal Floods 2026: ट्रंप के एक फैसले ने बढ़ाई नेपाल की लाचारी, 2015 जैसा मददगार अमेरिका आज आपदा में बना मूकदर्शक

हालांकि, नॉर्वेजियन पीएम ने सुरक्षा कारणों से यह साफ नहीं किया कि ड्रोन विमान के कितना करीब था या यह खबर उन्हें कहां से मिली। इस खौफनाक अनुभव के बावजूद जेलेंस्की झुके नहीं; वे ओस्लो पहुंचे, मध्य ओस्लो की सड़कों पर अन्य वैश्विक नेताओं के साथ पैदल मार्च किया और श्रद्धांजलि देने के तुरंत बाद स्वदेश लौट गए।

ब्रिटेन में जासूसी का जाल: रूसी कनेक्शन बेनकाब

जेलेंस्की पर मंडराते खतरे के बीच पश्चिमी देशों में सुरक्षा तंत्र अलर्ट पर है। इसी कड़ी में ब्रिटेन की आतंकरोधी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 31 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक जोशुआ कैमिज को गिरफ्तार किया है।

Ukraine War: रूस के खिलाफ यूक्रेन को ब्रिटेन का बड़ा हथियार समर्थन, £100 मिलियन के एयर डिफेंस पैकेज का ऐलान

कैमिज पर आरोप है कि वह रूसी सैन्य खुफिया एजेंसी (GRU) से जुड़े एक वॉलंटियर कोर के संपर्क में था और उनसे सीधे निर्देश ले रहा था। स्विंडन से गिरफ्तार किए गए इस संदिग्ध को लंदन की कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जिसने यूरोप में रूसी जासूसी नेटवर्क की गहरी जड़ों को बेनकाब कर दिया है।

Location :  Kyiv

Published :  10 September 2026, 8:42 AM IST

Related News

Advertisement