आखिर क्या गुल खिलाने की फिराक में है पाकिस्तान? भारत से सटी सरहद पर तैनात की 250 चीनी होवित्जर तोप, भारतीय एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान ने भारत से सटी सीमा पर चीन निर्मित 250 SH-15 होवित्जर तोपें तैनात कर दी हैं। 70 किमी से ज्यादा दूर तक हमला करने में सक्षम इन तोपों के पीछे चीन और पाक की नई सामरिक चाल मानी जा रही है। भारत अलर्ट पर है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 3 August 2026, 10:24 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारत से सटी अपनी पूर्वी सीमा पर पाकिस्तान ने एक बार फिर बड़ा सैन्य जमावड़ा शुरू कर दिया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने उत्तर से दक्षिण तक फैले अपने प्रमुख सेक्टरों में चीन से मिली 250 'SH-15' ट्रक्ड-माउंटेड सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर तोपों की बड़े पैमाने पर तैनाती की है। यह पूरी गतिविधि सीमा पर रणनीतिक संतुलन को बदलने की एक सोची-समझी कोशिश मानी जा रही है।

चीन की फायर एंड रन तकनीक का खतरनाक मेल

चीन की सरकारी रक्षा कंपनी NORINCO द्वारा निर्मित यह SH-15 आर्टिलरी सिस्टम असल में चीनी सेना की PCL-181 तोप का ही एक्सपोर्ट वर्जन है। 6x6 आर्मर्ड ट्रक पर फिट यह तोप सड़क पर 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

दुबई का ‘मास्टरमाइंड’ और पाकिस्तान का कनेक्शन! यूपी में रेलवे उड़ाने की साजिश के पीछे कौन?

इसकी सबसे बड़ी ताकत है इसका 'शूट एंड स्कूट' (फायर करो और तुरंत जगह बदलो) फीचर। यह प्रणाली प्रति मिनट 6 राउंड फायर करके दुश्मन के जवाब देने से पहले ही अपना स्थान बदल लेती है, जिससे इसे निशाना बनाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

70 किलोमीटर तक मार करने की घातक क्षमता

155mm/52-कैलिबर वाली यह अत्याधुनिक तोप साधारण गोला-बारूद से 30 से 40 किलोमीटर तक सटीक वार कर सकती है। वहीं, जब इसमें विशेष रॉकेट-असिस्टेड (V-LAP) गोलों का इस्तेमाल किया जाता है, तो इसकी मारक क्षमता 53 से 72 किलोमीटर तक पहुँच जाती है। आधुनिक ऑटोमेटेड फायर-कंट्रोल सिस्टम से लैस यह तोप किसी भी कठिन इलाके में बहुत कम समय में तैनात की जा सकती है।

ड्रैगन का सहारा और मुनीर के बड़े-बड़े दावे

पाकिस्तान का यह कदम उसकी सेना के आधुनिकीकरण अभियान का हिस्सा है, जिसे उसने मई 2025 में भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से और तेज कर दिया है। रावलपिंडी में चीनी सेना की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज आसिम मुनीर ने दोनों देशों के रिश्तों को समय की कसौटी पर खरा उतरने वाला बताया।

पीओके में बढ़ा तनाव! 4 दिनों में 50 से ज्यादा मौतों का दावा, पाकिस्तानी सेना पर गंभीर आरोप

हालांकि, रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल हथियार की खरीद-बिक्री नहीं, बल्कि भारत को दोहरे मोर्चे पर घेरने की चीनी रणनीति का हिस्सा है, जिस पर भारतीय रक्षा बल लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं।

Location :  New Delhi

Published :  3 August 2026, 10:18 AM IST

Related News

Advertisement