हिंदी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Image Source: Google)
New Delhi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम उठाते हुए 23 सरकारी पदों और समितियों से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी पत्र में इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है।
जानकारी के अनुसार, यह इस्तीफा 23 मार्च 2026 को मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र के माध्यम से दिया गया, जिसमें उन्होंने विभिन्न विभागों और संस्थाओं में अपने सभी अतिरिक्त पदों से तत्काल प्रभाव से हटने की बात कही। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि जो पद सूची में शामिल नहीं हैं, उनसे भी उनका नाम हटाया जाए।
24 मार्च 2026 को गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर सभी संबंधित विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और सचिवों को इसकी जानकारी दी। पत्र में स्पष्ट कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
सीबीगंज में अतिक्रमण अभियान पर सवाल, पीडब्ल्यूडी नक्शे को लेकर बड़ी बहस; जानें क्या है पूरा मामला
सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं जहां मुख्यमंत्री अध्यक्ष या सदस्य थीं को निर्देश दिया गया है कि इस्तीफे को औपचारिक रूप से स्वीकार किया जाए। साथ ही, 25 मार्च 2026 को दोपहर 4 बजे तक अनुपालन रिपोर्ट गृह विभाग को ई-मेल के माध्यम से भेजने के आदेश दिए गए हैं। इस फैसले के बाद प्रशासनिक स्तर पर तेजी से हलचल देखी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री का यह कदम चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और ऑफिस ऑफ प्रॉफिट जैसी स्थिति से बचने के लिए उठाया गया है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और नैतिक मानकों को बनाए रखना बताया जा रहा है।
Maharajganj News: सड़क सुरक्षा पर डीएम का कड़ा रुख, हेलमेट-सीट बेल्ट न लगाने वालों की खैर नहीं
हालांकि, यह भी स्पष्ट किया गया है कि ममता बनर्जी अभी भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के पद पर बनी रहेंगी और मंत्रिमंडल का नेतृत्व करती रहेंगी। उन्होंने केवल अतिरिक्त समितियों और बोर्डों से अपने इस्तीफे दिए हैं, न कि मुख्य संवैधानिक पद से।
Location : New Delhi
Published : 25 March 2026, 1:33 AM IST
Topics : 2026 Assembly Elections Hindi News Mamata Banerjee Office of Profit West Bengal Assembly Elections