हिंदी
ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खोमेनेई (Img: Google)
Tehran: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर पांच दिन तक हमला न करने के ऐलान को ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान ने साफ कहा है कि वह अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत नहीं कर रहा है।
ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) अब पहले जैसी स्थिति में नहीं लौटेगा और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता बनी रहेगी। यह इलाका दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल की सप्लाई होती है।
Iran Attack: महाजंग के बीच ईरान का बड़ा दावा, बंदर अब्बास के पास गिराए 2 अमेरिकी ड्रोन
एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के साथ कोई वार्ता जारी नहीं है और तेहरान मौजूदा हालात में अपने रुख पर कायम है। एजेंसी ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी प्रशासन ने वित्तीय बाजारों के दबाव के चलते ईरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों पर हमले से फिलहाल कदम पीछे खींच लिए हैं। एजेंसी ने चेतावनी दी कि तेहरान तब तक अपना बचाव करता रहेगा, जब तक वह अपनी रक्षा की मजबूत स्थिति हासिल नहीं कर लेता।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बयानबाजी से क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी यह टकराव वैश्विक तेल बाजार, कूटनीतिक संबंधों और सुरक्षा समीकरणों पर गहरा असर डाल सकता है।
फिलहाल, अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दोनों देशों के बीच यह गतिरोध आगे किस दिशा में बढ़ता है और क्या आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ते हैं या किसी तरह की कूटनीतिक पहल सामने आती है।
Location : Tehran
Published : 23 March 2026, 6:41 PM IST
Topics : Doland Trump iran Iran Isreal War Strait of Hormuz