अमेरिका का बड़ा एक्शन, तय सीमा से ज्यादा रुके ईरानी राजनयिकों को न्यूयॉर्क से निकाला बाहर!
संयुक्त राष्ट्र महासभा समाप्त होने के बाद अमेरिका ने तय समय सीमा से अधिक समय तक न्यूयॉर्क में रुके ईरानी प्रतिनिधिमंडल के दो राजनयिकों को देश छोड़ने का सख्त आदेश दिया। विदेश मंत्री मार्को रुबियो के कड़े रुख के बाद दोनों राजनयिकों को फौरन लौटना पड़ा, हालांकि ईरान ने इन दावों को पूरी तरह खारिज किया है।