हिंदी
Sanauli Border: नेपाल में हिंसा की सोनौली बॉर्डर से भयावह तस्वीर सामने आई है। पशुपति नाथ मंदिर दर्शन करने गए टुरिस्टो के साथ काठमांडू में मारपीट, बस पर पथराव का मामला सामने आया है।जिसमे कुछ यात्री घायल बताये जा रहे।
आज शाम को चार बजे के करीब सोनौली बॉर्डर पर टूरिस्ट बस पहुची जिसका साइड और आगे से शीशा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था।बस बनारस की है जिसपर सवार टूरिस्ट यात्री आंध्र प्रदेश के थे।
बस कंडक्टर के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने 9 सितंबर को अचानक हमला कर दिया, किसी तरह घायल यात्रियों को सुरक्षित किया गया। सभी घायल यात्रियों को नेपाल प्रशासन ने प्राथमिक उपचार के बाद काठमांडू से विशेष फ्लाइट के ज़रिए दिल्ली भेजा गया।
नेपाल में जारी उग्र प्रदर्शनों का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ने लगा है। ताज़ा घटना में बनारस नंबर की एक भारतीय बस, जो करीब 50 यात्रियों को लेकर काठमांडू गई थी, उस पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया।काठमांडू में बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए गए, जिसमें करीब आधा दर्जनभर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।बस को खाली हालत में सोनौली सीमा पर लाया गया है।
घायल यात्रियों को भेजा गया विमान से दिल्ली
घायल यात्रियों को नेपाल सरकार ने भारत सरकार से समन्वय कर फौरन एयरलिफ्ट किया।सभी घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के काठमांडू से विशेष फ्लाइट के ज़रिए दिल्ली भेजा गया।
Location : Maharajganj
Published : 11 September 2025, 7:41 PM IST