हिंदी
भारत की झोली में एक और पदक
New Delhi: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। पुरुषों की लॉन्ग जंप फाइनल में उन्होंने 8.09 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई। लेकिन यह गोल्ड मेडल जीतने के लिए काफी नहीं रही। जमैका के टेजे गेल ने 8.15 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि स्कॉटलैंड के मैकेंजी ने कांस्य पदक जीता।
मुरली श्रीशंकर भारत के सबसे सफल लॉन्ग जंप खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। इससे पहले उन्होंने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। इसके अलावा 2023 एशियन गेम्स और एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले वह चुनिंदा भारतीय लॉन्ग जंपर्स में शामिल हैं और लगातार इंटरनेशनल स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।
Khajni Vaibhav murder case: एआई से सीखे फिरौती के तरीके, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर भेजा था संदेश
मुरली श्रीशंकर ने 8.09 मीटर के साथ पहले राउंड के अंत तक लीड कर रहे थे। लेकिन फिर टेजे गेल ने चौथे राउंड में 8.15 मीटर की कूद से मुरली को दूसरे स्थान पर खिसका दिया। पांचवें प्रयास में उन्होंने 7.94 मीटर की छलांग लगाई, जिससे वह टेजे गेल को पीछे नहीं छोड़ सके।
Location : New Delhi
Published : 30 July 2026, 2:30 AM IST
Topics : CWG 2026 Murali Sreeshankar. wins silver medal