हिंदी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने अपने अंतिम मुकाबले में ओमान को 9 विकेट से हराया। एडम जैंपा की घातक गेंदबाजी ने ओमान को केवल 104 रन पर रोक दिया, जबकि कप्तान मिचेल मार्श ने नाबाद 64 रन की पारी खेलकर आसान जीत दिलाई।
ओमान पर कंगारुओं का दबदबा (Image Source: Google)
New Delhi: श्रीलंका के पल्लेकेले में खेले गए इस मुकाबले में ओमान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संघर्षपूर्ण शुरुआत की। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैंपा ने अपनी सटीक गेंदबाजी और विविधता से पूरी टीम पर दबाव बनाए रखा। जैंपा ने मात्र 3.2 ओवर में 21 रन खर्च किए और 4 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। उनके प्रदर्शन की बदौलत ओमान की टीम 16.2 ओवर में 104 रन पर सिमट गई।
वसीम अली ने 32 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनके साथ टिक नहीं पाए। लगातार गिरते विकेट और जैंपा की घातक फिरकी ने ओमान की पूरी बल्लेबाजी ढहाकर रख दी। यह गेंदबाजी प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच की कुंजी साबित हुआ और लक्ष्य का पीछा आसान बना दिया।
105 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बेहद आक्रामक अंदाज में शुरुआत की। कप्तान मिचेल मार्श ने 33 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके साथ ट्रेविस हेड ने भी शानदार शुरुआत दी और 19 गेंदों पर 32 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
T20 World Cup 2026: सुपर आठ में भारत के लिए आसान नहीं होगा सफर, रोमांचक मुकाबलों का दौर शुरू
मार्श और हेड की साझेदारी ने मैच का रुख पहले ही पल में बदल दिया। जोश इंग्लिस ने भी 12 रन बनाकर नॉटआउट रहे और टीम को 9.4 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इस जीत में केवल एक विकेट का नुकसान हुआ, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओमान पर अपना दबदबा कायम किया।
हालांकि अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की, लेकिन टीम पहले ही सुपर-8 से बाहर हो चुकी थी। कंगारू टीम को टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके कारण उनका टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सफर समाप्त हो गया।
T20 World Cup 2026: कंगारुओं का टूटा घमंड!अब 20वीं रैंकिंग वाली ओमान भी दे रही खुली चुनौती
फिर भी, आखिरी मैच में मिली यह जीत टीम के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली रही। मार्श की आक्रामक बल्लेबाजी और जैंपा की प्रभावशाली गेंदबाजी ने टीम के लिए सकारात्मक संकेत दिए। अब ऑस्ट्रेलिया आगामी टूर्नामेंट की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करेगा और अगले साल टी20 वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।