

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 9 महिला प्रत्याशियों को भी जगह दी गई है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
Patna: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कुल 71 उम्मीदवारों की इस लिस्ट में 9 महिलाएं शामिल हैं, जो पार्टी के महिला सशक्तिकरण के संदेश को दर्शाता है। इन महिला उम्मीदवारों में कुछ पुराने चेहरे हैं तो कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है।
• जमुई से श्रेयसी सिंह
• वारसलीगंज से अरुणा देवी
• औराई से रमा निषाद
• कोढ़ा से कविता देवी
• प्राणपुर से निशा सिंह
• किशनगंज से स्वीटी सिंह
• नरपतगंज से देवंती सिंह
• परिहार से गायत्री देवी
• बेतिया से रेणु देवी
बीजेपी की इस सूची में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। सामान्य, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और अनुसूचित जातियों को संतुलित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही महिलाओं को 12% से अधिक प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने एक सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की है।
Bihar Election 2025: बीजेपी ने जारी की पहली सूची, 71 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने अधिकतर मौजूदा विधायकों को ही दोबारा टिकट दिया है। इस सूची की सबसे अहम बात यह है कि इसमें दोनों डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को भी उम्मीदवार बनाया गया है।
एनडीए में जनता दल यूनाइटेड (नीतीश कुमार), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल हैं।
IRCTC Scam: कोर्ट का फैसला आने के बाद तेजस्वी का सत्ता को खुला चैलेंज, कहा- “जब तक बीजेपी रहेगी…”
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।
पहले चरण में पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा में मतदान होगा।