महिला से असलहे के बल पर लूट, पुलिस की देरी पर फूटा गुस्सा; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

उनवल में शनिवार शाम तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर एक महिला पर हमला कर सोने के गहने लूट लिए। सूचना के बावजूद पुलिस करीब आधा घंटा बाद पहुंची, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Gorakhpur: खजनी थाना क्षेत्र के उन्‍वल चौकी अंतर्गत नगर पंचायत उनवल में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। असलहा लेकर आए तीन बदमाशों ने एक महिला पर हमला कर उसके सोने के जेवर लूट लिए। महिला को बेहोश हालत में छोड़कर बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना 112 पर देने के बावजूद करीब आधा घंटा पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है।

घटना कैसे हुई

मिली जानकारी के अनुसार, जमीला पत्नी अख्तर शनिवार शाम रोज की तरह अपने घर के सामने टहल रही थीं। इसी दौरान तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने अचानक उन्हें घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने पहले महिला को असलहे से धमकाया और फिर सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। महिला के गिरते ही आरोपियों ने उसकी सोने की चेन और कान की बालियाँ नोचकर लूट लीं। नाक की कील निकालने की भी कोशिश की गई, लेकिन समय न मिलने पर बदमाश जल्दबाजी में फरार हो गए।

गोरखपुर: धान कटाई विवाद में खूनी जंग, ट्रैक्टर चढ़ाकर जान लेने की कोशिश! पति-पत्नी गिरफ्तार

112 पर कॉल के बाद भी आधा घंटा पुलिस गायब

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार करीब 30 मिनट तक कोई पुलिस नहीं पहुंची। इस देरी पर लोगों ने गंभीर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि पुलिस समय पर आ जाती तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था। महिला गंभीर हालत में अचेत पड़ी रही, सिर से खून बहता रहा और ग्रामीण इधर-उधर मदद के लिए भागते रहे, लेकिन पुलिस का इंतजार करते-करते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इलाके में दहशत का माहौल

कस्बे में इस वारदात के बाद से भय और दहशत का माहौल है। महिलाओं और बुजुर्गों में डर व्याप्त है कि खुलेआम होने वाली ऐसी घटनाओं में कोई भी निशाना बन सकता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि बीते कुछ समय से क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस की गश्त कम हो रही है। लोगों ने मांग की कि क्षेत्र में रात के समय विशेष गश्त बढ़ाई जाए और बदमाशों की तुरंत गिरफ्तारी हो।

गोरखपुर: पीपीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास और शांति भंग करने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार

महिला की हालत गंभीर

परिजनों ने बताया कि जमीला बेहोश पड़ी थीं और उन्हें गंभीर सिर की चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। परिवार सदमे में है और घटना के बाद से बच्चे व अन्य परिजन भयभीत हैं।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

इस घटना ने पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था की पोल खोल दी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की देरी आज अपराधियों के साहस को बढ़ा रही है। अपराधियों का खुलेआम असलहे के साथ घूमना और हमला कर लूट कर भाग जाना सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा सवाल है। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि जब कस्बे में इस तरह की वारदातें आम हो जाएं तो पुलिस को अपनी रणनीति बदलनी चाहिए।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 15 November 2025, 8:13 PM IST