‘बेटे को झूठे केस में फंसा देंगे’… मैनपुरी में मारपीट और धमकी के बाद SP के पास पहुंचा पिता, लगाए गंभीर आरोप

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में पारिवारिक बंटवारे की जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। रुकरी गांव निवासी सोबरन सिंह ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि अब उसके बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। मामले को लेकर उन्होंने एसपी से शिकायत कर न्याय और कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 14 August 2026, 6:04 PM IST
google-preferred

Mainpuri: मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के रुकरी गांव में पारिवारिक बंटवारे से जुड़ा विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि विवाद के चलते उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। इतना ही नहीं, अब उसके बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। मामले को लेकर पीड़ित सोबरन सिंह पुत्र शिवराज सिंह ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

पैतृक जगह को लेकर पहले से चल रहा है विवाद

सोबरन सिंह के मुताबिक, गांव में स्थित उनके पैतृक स्थान को लेकर परिवार में पहले ही बंटवारा हो चुका है। बंटवारे के बाद उन्हें जो हिस्सा मिला है, वह उसी जगह पर अपना कब्जा और उपयोग कर रहे हैं। आरोप है कि 8 अगस्त 2026 की सुबह करीब 10 बजे वह अपने हिस्से की जगह पर मौजूद थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष की मौरशी पत्नी वेदराम सिंह और कुसुम पत्नी प्रवीण कुमार वहां पहुंचीं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों अपने भाई सत्यभान पुत्र रामसच्चे और पिता रामसच्चे को भी अपने साथ लेकर आई थीं।

मैनपुरी में अचानक धधक उठा काका ढाबा! आग की लपटों से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने ऐसे टाला बड़ा हादसा

लाठी-डंडों से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप

शिकायत में सोबरन सिंह ने आरोप लगाया है कि मौके पर पहुंचने के बाद सभी लोगों ने एकराय होकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट भी की गई। पीड़ित का कहना है कि घटना के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। आरोपियों ने कथित तौर पर दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप

मामले में पीड़ित ने अपने भतीजे प्रवीण कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाया है। सोबरन सिंह का कहना है कि प्रवीण कुमार उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं, पीड़ित ने आशंका जताई है कि विपक्षी उसके बेटे को किसी झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश कर सकते हैं। इसी वजह से उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले में जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की है।

Mainpuri News: आखिर मैनपुरी में ऐसा क्या हुआ कि दो पक्षों में चलीं लाठियां, फायरिंग में 5 साल के मासूम को लगी गोली

एसपी ने जांच के दिए निर्देश

मामले को लेकर सोबरन सिंह ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को लिखित शिकायत देकर पूरे घटनाक्रम की मौके पर जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष तरीके से मामले की जांच करे और जो भी तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ता ने अपने बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाए जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार भी लगाई है।

Location :  Mainpuri

Published :  14 August 2026, 6:04 PM IST

Related News

Advertisement