वाराणसी में NEET री-एग्जाम के दौरान बड़ा कांड, परीक्षार्थी के पास मिली ऐसी चीज; शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

देशभर में आयोजित NEET UG री-एग्जाम के दौरान वाराणसी के हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी के कपड़ों से संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 21 June 2026, 6:30 PM IST
google-preferred

Varanasi: देशभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हो रही NEET UG री-एग्जाम के दौरान उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान पुलिस और प्रशासन की सघन जांच में एक परीक्षार्थी के कपड़ों से चिपनुमा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किया गया। संदिग्ध डिवाइस मिलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और छात्र को तुरंत हिरासत में लेकर कोतवाली थाने भेज दिया गया। जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

चेकिंग में संदिग्ध लगा परीक्षार्थी

जानकारी के मुताबिक, मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में NEET UG परीक्षा का केंद्र बनाया गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी अभ्यर्थियों की कड़ी सुरक्षा जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक छात्र की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगी। जब उसकी गहन तलाशी ली गई तो उसके कपड़ों के अंदर से एक चिपनुमा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुआ। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह कोई आधुनिक कम्युनिकेशन डिवाइस हो सकता है। हालांकि इसकी वास्तविक प्रकृति और उपयोग की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

सपनों की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती… NEET परीक्षा देने पहुंचे बुजुर्ग का जज्बा देख अभ्यर्थी रह गए दंग

हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

डिवाइस मिलने के बाद पुलिस ने छात्र को तुरंत हिरासत में ले लिया और कोतवाली थाने पहुंचाकर पूछताछ शुरू कर दी। बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए सुरक्षित रखा है। पुलिस अधिकारियों ने छात्र के हिरासत में होने की पुष्टि की है, लेकिन फिलहाल बरामद डिवाइस की तकनीकी जांच पूरी होने तक उसके इस्तेमाल या उद्देश्य को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

सॉल्वर गैंग से जुड़े होने की भी जांच

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि छात्र कहां का रहने वाला है और वह इस डिवाइस के साथ परीक्षा केंद्र तक कैसे पहुंचा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति या पूरा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि क्या आरोपी किसी सॉल्वर गैंग या नकल कराने वाले गिरोह से जुड़ा है। अगर जांच में ऐसे कोई तथ्य सामने आते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

New Delhi: भारतीय बेटियों ने FIH नेशंस कप का खिताब दूसरी बार जीत रचा इतिहास, नवनीत और सुनेलिता ने दागे गोल

हर पहलू से हो रही जांच

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। छात्र से पूछताछ के साथ-साथ बरामद डिवाइस की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Varanasi

Published :  21 June 2026, 6:30 PM IST

Advertisement