एक ही थाली में खाना, एक ही कमरे में ठिकाना… फिर क्यों ले ली जान? वाराणसी में दोस्त ही बना दोस्त का कातिल

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में बर्तन धोने के मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शराब के नशे में खाना बनाने के बाद हुए झगड़े में पीयूष पांडे ने अपने रूम पार्टनर दीपांशु राय पर चाकू से हमला कर दिया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने दीपांशु को मृत घोषित किया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 28 July 2026, 2:03 PM IST
google-preferred

Varanasi: वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने दुखद घटना का रूप ले लिया। बड़ी गैबी इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपांशु राय उर्फ ​​लकी के तौर पर हुई है। घटना के बाद पुलिस ने उसके दोस्त पीयूष पांडे को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों काफी समय से एक ही कमरे में साथ रह रहे थे।

गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल

पुलिस को डायल 112 के जरिए सूचना मिली कि चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीपांशु को तुरंत BHU ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके से ही उसके दोस्त पीयूष को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें - Varanasi: बौखलाई टीचर ने की क्रूरता की हदें पार, 5 साल के मासूम को पैंट में टॉयलेट करने पर दी दर्दनाक सजा

बर्तन धोने को लेकर विवाद

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों रात करीब 10:30 बजे हरिश्चंद्र घाट से अपने कमरे पर लौटे थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी। कमरे में खाना बनाने के बाद बर्तन धोने को लेकर उनके बीच बहस हो गई। विवाद तेजी से बढ़ गया और आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से दीपांशु के पेट में वार कर दिया। गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई।

एक साल से साथ रह रहे थे

पुलिस के मुताबिक, दीपांशु और पीयूष करीब एक साल से साथ रह रहे थे और अपना ज्यादातर समय हरिश्चंद्र घाट के आसपास बिताते थे। जांच में यह भी पता चला कि दीपांशु के पिता का निधन लगभग छह महीने पहले हो गया था।

ये भी पढ़ें - Varanasi News: चर्चित गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच युवतियां, दो संचालक व दो ग्राहक अरेस्ट; FIR

हत्या के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी पीयूष पांडे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अपराध केवल निजी विवाद के कारण हुआ या इसके पीछे कोई और वजह थी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Varanasi

Published :  28 July 2026, 2:03 PM IST

Advertisement