नोएडा की सबसे ऊंची सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वें फ्लोर से कूदा युवक, शव के कई टुकड़े हुए!

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा गगनचुंबी इमारत की 43वीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 3 October 2026, 1:16 PM IST
google-preferred

Noida: नोएडा की सबसे ऊंची बिल्डिंग 'सुपरनोवा' की 43वीं मंजिल से शनिवार को एक युवक के गिरने के बाद हड़कंप मच गया। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था, वहीं उसका शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। घटना स्थल पर तुरंत भीड़ जमा हो गई और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका।

युवक 43वीं मंजिल से गिरा

यह घटना सेक्टर-94 के सुपरनोवा कॉम्प्लेक्स में हुई, जो सेक्टर-126 पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। खबरों के अनुसार, युवक सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से नीचे गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से जुड़े हालात की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - Greater Noida Bus Fire: पहले आई जलने की बदबू, फिर ड्राइवर की सीट से उठीं लपटें; यात्रियों ने रोका तो क्या हुआ?

AC मैकेनिक ने बचाने की कोशिश की

बताया जा रहा है कि एक AC मैकेनिक ने युवक को ऊंचाई से नीचे उतरने की कोशिश करते देखा। मैकेनिक ने उसे रोकने और समझाने की कोशिश की, लेकिन वह उसे बचा नहीं सका। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि युवक ने मैकेनिक को बताया था कि वह डिप्रेशन से जूझ रहा है। हालांकि, पुलिस की पूरी जांच के बाद ही इसकी आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी।

यह भी पढ़ें - Greater Noida Bus Fire: बस के थे 19 चालान, फिर भी सफर जारी! यमुना एक्सप्रेसवे हादसे के पीछे किसकी लापरवाही?

एक दिन पहले ही बुक किया था कमरा

मिली जानकारी के मुताबिक, युवक ने घटना से ठीक एक दिन पहले सुपरनोवा में कमरा बुक किया था। पुलिस अब उसके ठहरने घटना से पहले की उसकी गतिविधियों और मौत के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल इस घटना को आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि इसके पीछे की असल वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होने की उम्मीद है।

Location :  Noida

Published :  3 October 2026, 1:05 PM IST

Related News

Advertisement