वाराणसी के बार में बवाल! छेड़खानी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित एक बार में शनिवार रात उस समय हंगामा मच गया जब फैमिली के साथ आई एक युवती के साथ नशे में धुत युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 7 June 2026, 4:28 AM IST
google-preferred

Varanasi: वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक बार के अंदर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फैमिली के साथ आई एक युवती के साथ कुछ नशे में धुत युवकों ने छेड़खानी कर दी। घटना के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते मामला मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया।

छेड़खानी के बाद शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, एक युवती अपने परिवार के साथ बार में आई हुई थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ नशे में धुत युवकों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी शुरू कर दी। जब युवती के साथ आए युवकों ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।

वाराणसी में फिरोजाबाद जैसा मामला: दुधमुंही बच्ची को जमीन पर पटका, दादा की गोद में खेल रही थी मासूम

दोनों पक्षों में जमकर मारपीट

विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों ओर से करीब 10 से 12 युवक एक-दूसरे से भिड़ गए और बार के अंदर जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान वहां मौजूद सामान और फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचा।

बार में मची अफरा-तफरी

अचानक हुई मारपीट से बार में मौजूद अन्य लोग डर गए और वहां अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपनी जान बचाकर बाहर की ओर भागे। स्थिति बिगड़ती देख बार मैनेजर ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

वाराणसी के इन बड़े होटलों पर क्यों प्रशासन की नजर? एक्शन से मचा हड़कंप, सामने आई बड़ी लापरवाही

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला हालात

सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

आदमपुर और जैतपुरा क्षेत्र के बताए जा रहे युवक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मारपीट में शामिल युवक आदमपुर और जैतपुरा थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Location :  Varanasi

Published :  7 June 2026, 4:28 AM IST

Advertisement