BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा में आधी रात पुलिस और बदमाश के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां

ग्रेटर नोएडा में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में एक शातिर लुटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि उसके कब्जे से अवैध हथियार और चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 7 June 2026, 3:14 AM IST
google-preferred

Noida Desk: ग्रेटर नोएडा में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में एक शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मुठभेड़ बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में हुई।

कैसे हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, बीटा-2 कोतवाली पुलिस क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक अपाचे बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

ग्रेटर नोएडा में भाई ने बहन के साथ किया ऐसा काम, लड़की बोली- छी! ऐसे भैया हो तो दुश्मन की क्या जरूरत…

जवाबी गोलीबारी में हुआ घायल

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, साढ़े तीन सालों में 340 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

आरोपी के कब्जे से क्या मिला?

पुलिस ने बताया कि आरोपी एक शातिर लुटेरा है और लंबे समय से आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। मौके से पुलिस ने उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किए हैं। मामले की आगे जांच की जा रही है।

Location :  Greater Noida

Published :  7 June 2026, 3:14 AM IST

Advertisement