हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Noida Desk: ग्रेटर नोएडा में एक ऐसा मामला आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। कहने को भाई था, लेकिन असल में किसी हैवान से कम नहीं। ऐसे व्यक्ति को ईकोटेक वन कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया और कोर्ट के सामने पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों की वजह से ही समाज में भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते शर्मसार हो जाते हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के पिसावा कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला आशु करीब 4 महीने से फरार चल रहा था। आशु रिश्ते में बहन लगने वाली एक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था और इस दौरान उसने लड़की के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया और आरोपी की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया। अब पुलिस ने आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के बयान दर्ज किए गए हैं। कोर्ट में लड़की ने बताया कि रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है।
इस मामले में ईकोटेक वन कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से शिकायत दी गई थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश करीब 4 महीने से की जा रही थी और अब जाकर आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर पाई है। पुलिस ने बिना देरी की आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को समझा और तत्काल आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि महिलाओं के साथ किसी भी तरीके का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Location : Greater Noida
Published : 6 June 2026, 10:30 PM IST