Gorakhpur News: वाहन चोरों पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के साथ उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Gorakhpur: गोरखपुर में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच चिलुआताल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

4 जून की रात हुई थी बाइक चोरी

पुलिस के अनुसार 4 जून 2026 की रात करीब 10 बजे चिलुआताल थाना क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 401/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

Gorakhpur News: IAS का रौब, फर्जी दस्तावेज और लाखों की ठगी… आखिर कैसे चलता था यह खेल?

अपराध नियंत्रण अभियान में मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इशरार अंसारी और पवन मल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य बताए। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

Gorakhpur News: खेत में मिला अधेड़ का शव, पहचान होते ही सामने आई ऐसी कहानी कि हर कोई रह गया सन्न

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी इशरार अंसारी मूल रूप से अयोध्या जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के समदा गांव का रहने वाला है। वह वर्तमान में चिलुआताल क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में रह रहा था। वहीं दूसरा आरोपी पवन मल पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया टोला बिशनपुर का निवासी है और वर्तमान में गोरखनाथ क्षेत्र के राजेंद्र नगर में रह रहा था।

Location :  Gorakhpur

Published :  7 June 2026, 12:31 AM IST

Advertisement