UP Murder Mystery: प्रेमी का कत्ल, ग्राइंडर से किए टुकड़े, फिर जंगल में पेट्रोल डालकर जलाए अंग; विजय हत्याकांड से दहला इलाका

यूपी के फतेहपुर में 'दृश्यम' फिल्म की तर्ज पर एक खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पति के साथ मिलकर एक महिला ने अपने ही प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी और ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर जंगल में जला दिया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 2 June 2026, 11:34 AM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने फिल्मी पटकथा को भी मात दे दी है। यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने ही 20 वर्षीय प्रेमी विजय निषाद की रूह कंपा देने वाली हत्या कर दी। घटना फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र की है। आरोपी दंपती ने बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम' की तर्ज पर सबूतों को मिटाने और शव को ठिकाने लगाने की पूरी साजिश रची थी, लेकिन डिजिटल फुटप्रिंट्स और मोबाइल लोकेशन ने उनके इस खूनी खेल का पर्दाफाश कर दिया।

सोशल मीडिया फोटो से खुला राज, फिर रची गई साजिश

मृतक विजय और आरोपी महिला किरन के बीच करीब आठ महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। किरन का पति कामता निषाद गुजरात में नौकरी करता था और उसकी गैरमौजूदगी में दोनों अक्सर मिला करते थे। इसी बीच दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जो पति कामता तक पहुंच गईं। कामता तुरंत गांव लौट आया और पत्नी से विवाद हुआ। इस तकरार के बाद किरन का झुकाव पति की तरफ हो गया और दोनों ने मिलकर विजय को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया।

अकड़ गए हाथ-पैर तो बाजार से खरीदी ग्राइंडर मशीन

बीती 8 मई को किरन ने फोन कर विजय को अपने घर बुलाया। वहां पहले से घात लगाए बैठे पति कामता ने लकड़ी की चौखट से विजय के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को घर में ही छिपा दिया गया। देर रात जब शव को बोरे में भरने की कोशिश की गई, तो अत्यधिक गर्मी के कारण लाश के हाथ-पैर अकड़ चुके थे। इसके बाद शातिर दंपती बाजार गए और वहां से एक ग्राइंडर मशीन खरीदकर लाए। उन्होंने घर के भीतर ही ग्राइंडर से शव के टुकड़े किए, उन्हें बोरे में भरा और कानपुर के तहरापुर गुरैया जंगल में ले जाकर पेट्रोल से जला दिया।

Muzaffarnagar Murder Case: रॉकी हत्याकांड में 14 दिन बाद खुला खौफनाक राज, सिर-धड़ अलग कर दफनाने का दावा

एक फोन कॉल ने बिगाड़ दिया पूरा खेल

आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए विजय का मोबाइल, एटीएम और जूते तक खेतों में छिपा दिए थे। 10 मई को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जब विजय का फोन ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन बार-बार बदल रही थी। कॉल डिटेल्स खंगालने पर किरन का नंबर सामने आया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब पुलिस ने किरन को फोन किया तो उसने घबराकर कॉल काट दिया। इसी एक गलती ने पुलिस का शक यकीन में बदल दिया। पुलिस ने दबिश देकर दंपती को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी निशानदेही पर ग्राइंडर मशीन, बाइक और शव के अवशेष बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Location :  Fatehpur

Published :  2 June 2026, 11:16 AM IST

Advertisement