Sonbhadra News: अस्पताल में महिला की मौत से हड़कंप, परिजनों ने काटा हंगामा

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित एक निजी अस्पताल में 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने इलाज में गंभीर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ और पुलिस मौके पर पहुंची। महिला अपने पीछे तीन मासूम बच्चियों को छोड़ गई है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 6 May 2026, 12:23 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित सहारा हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

मृतका रुक्मिणी पटेल को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि भर्ती के समय उसकी हालत सामान्य थी और वह बातचीत कर रही थी। आरोप है कि इलाज के नाम पर केवल पानी में दवा घोलकर दी जाती रही और स्थिति बिगड़ने के बावजूद उसे किसी बड़े अस्पताल के लिए रेफर नहीं किया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाए जाने से महिला की हालत अचानक बिगड़ गई।

डॉक्टरों की अनुपस्थिति और इलाज में अनियमितताओं पर सवाल

परिजनों का कहना है कि रात के समय जब मरीज की हालत बिगड़ी तो अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। काफी प्रयासों के बाद भी चिकित्सक नहीं पहुंचे। आरोप है कि सुबह करीब छह बजे मरीज को आईसीयू में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ के अचानक गायब हो जाने से परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया।

Chatra Road Accident: चतरा में दो दर्दनाक सड़क हादसे, तीन की मौत से मचा कोहराम

तीन बच्चियों की मां की मौत से परिवार में कोहराम

मृतका अपने पीछे तीन छोटी बच्चियों को छोड़ गई है, जिनमें एक मात्र पांच महीने की शिशु भी शामिल है। मां की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

कानपुर-सागर हाइवे पर फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, बारात से लौट रही वैन की डंपर से भीषण टक्कर

वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज की स्थिति पहले सामान्य थी और उसका इलाज किया जा रहा था। उनका दावा है कि परिजनों द्वारा पानी पिलाने के दौरान पानी फेफड़ों में चला गया, जिससे हालत बिगड़ी। अस्पताल पक्ष ने यह भी कहा कि मरीज का अल्ट्रासाउंड बाकी था और उसे निगरानी में रखा गया था। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और कहा कि तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Sonbhadra

Published :  6 May 2026, 12:23 PM IST

Advertisement