हिंदी
अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गई हनुमान जी की मूर्ति (Img: Dynamite News)
Raebareli: बछरावां थाना क्षेत्र के सेरी गांव में हनुमान मंदिर में मूर्ति टूटे मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को पूजा करने पहुंची एक महिला की नजर मंदिर में क्षतिग्रस्त हनुमान जी की मूर्ति पर पड़ी। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।
मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति टूटी मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। गांव के लोगों ने मूर्ति तोड़े जाने की घटना पर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर PRV-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। इसके बाद सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और मामले की जानकारी जुटाई।
ग्रामीणों की मांग के बाद पुलिस की मौजूदगी में मंदिर में हनुमान जी की नई मूर्ति मंगवाई गई। इसके बाद गांव में स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है और मूर्ति तोड़े जाने के पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Gorakhpur: दो दिन से लापता था युवक, तीसरे दिन नहर में मिला शव; गोरखपुर में मचा हड़कंप
प्रधान प्रतिनिधि शशिकांत चौधरी और ग्रामीणों ने भी घटना को लेकर अपनी बात रखी। वहीं, मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला सोमवती ने सबसे पहले टूटी मूर्ति देखी और पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Location : Raebareli
Published : 16 September 2026, 12:48 PM IST