हमीरपुर में छेनी-हथौड़े से शिवलिंग तोड़ने की कोशिश, 50 साल पुराने मंदिर में अराजकता
हमीरपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित भिलावा मुहाल में गोपालेश्वर मंदिर के शिवलिंग को अराजक तत्वों द्वारा खंडित करने की कोशिश का मामला सामने आया है। सुबह पूजा करने पहुंचीं महिलाओं ने शिवलिंग को टूटा देखा, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।