रात में सोया, सुबह नहीं जागा… गांव में मची सनसनी; रायबरेली से हैरान कर देने वाला मामला

रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र स्थित ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी के बाहर चारपाई पर सो रहे एक व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 June 2026, 12:26 PM IST
google-preferred

Raebareli: रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी के बाहर चारपाई पर सो रहे एक व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राम सजीवन के रूप में हुई है, जो बछरावां क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि राम सजीवन रात में पानी की टंकी के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह जब आसपास के लोगों ने राम सजीवन को खून से लथपथ अवस्था में पड़ा देखा तो घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महराजगंज में यूथ पॉवर एसोसिएशन ने मनाया 7वां स्थापना दिवस, युवाओं के विकास का लिया संकल्प

ग्रामीणों से पूछताछ शुरू

पुलिस अधिकारियों ने आसपास के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का भी काम किया गया है।

AIIMS CRE-5 Notification 2026: एम्स में 1484 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 3 जुलाई तक ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

आरोपियों की जल्द होगी कार्रवाई

इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक और भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Location :  Raebareli

Published :  15 June 2026, 12:14 PM IST

Advertisement