रायबरेली में ब्लाइंड मर्डर का 24 घंटे में खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, जानें क्यों हुआ था विवाद
रायबरेली पुलिस ने चंदापुर क्षेत्र के ओया गांव में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा करते हुए चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नशे को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या की गई थी। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।