प्रयागराज में आधी रात गोलियों की गूंज, गांव में दहशत… कौन रच रहा है खूनखराबे की साजिश?

प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत गोती गांव में पूर्व प्रधान के बेटे कुश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भूमि विवाद को लेकर हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 June 2026, 4:46 PM IST
google-preferred

Prayagraj: प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके के गोती गांव में बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पूर्व प्रधान के बेटे को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई और लोग सहम गए।

यह है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधान विनोद सिंह का 20 वर्षीय पुत्र कुश सिंह सुबह किसी काम से घर से बाहर निकला था। वह गांव के बाहर स्थित एक बगिया में गया था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें

परिजन तुरंत घायल कुश को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

भूमि विवाद की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने भूमि विवाद को हत्या का संभावित कारण बताया है। हालांकि अभी तक हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले गहराई से छानबीन जरूरी है।

MGVCL Recruitment 2026: गुजरात बिजली विभाग में JE के पदों पर निकली बंपर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गांव के आसपास और रास्तों में लगे कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच में एसओजी टीम को भी लगाया गया है।

मुजफ्फरनगर में पुलिस और डीजल चोरों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश ढेर

गांव में तनाव और दहशत का माहौल

इस सनसनीखेज वारदात के बाद गोती गांव में तनाव का माहौल है। लोग डरे हुए हैं और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोग इसे जमीन विवाद से जुड़ी बड़ी साजिश मान रहे हैं, जबकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Location :  Prayagraj

Published :  11 June 2026, 4:46 PM IST

Advertisement