रात की सैर बनी रहस्य: 16 साल की लड़की लापता, कॉल ने बढ़ाई अपहरण की आशंका

गोरखपुर के गोला इलाके से 16 वर्षीय लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। रहस्यमयी फोन कॉल के बाद अपहरण की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gorakhpur: रात का सन्नाटा, सुनसान गली और एक बेटी का अचानक गायब हो जाना… गोरखपुर के गोला इलाके से आई इस घटना ने हर किसी को बेचैन कर दिया है। घर से कुछ ही देर में लौटने का कहकर निकली 16 साल की किशोरी अब कई दिनों से लापता है और एक रहस्यमयी फोन कॉल ने इस मामले को और भी डरावना बना दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मामला गोला उपनगर के वार्ड नंबर 6 का है, जहां 1 अप्रैल की रात एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की खाना खाने के बाद रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकली थी। लेकिन इस बार वह वापस नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब लड़की घर नहीं पहुंची, तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।

परिवार ने हर जगह तलाशा

परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और जान-पहचान के लोगों से संपर्क किया। आस-पास के इलाकों में भी खोजबीन की गई, लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चल सका। धीरे-धीरे मामला गंभीर होता गया और परिवार में डर और घबराहट का माहौल बन गया।

गोरखपुर में आग का कहर! मिनटों में राख हुई किसानों की मेहनत, गांव में अफरा-तफरी

रहस्यमयी फोन कॉल से बढ़ी आशंका

मामले में नया मोड़ 3 अप्रैल को आया, जब परिजनों को एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया। परिवार का दावा है कि इस कॉल से यह संकेत मिला कि उनकी बेटी को किसी ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस कॉल के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई और उन्होंने तुरंत पुलिस का रुख किया।

पुलिस में केस दर्ज, जांच तेज

परिवार की तहरीर के आधार पर गोला थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने धारा 137(2) के तहत केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। लड़की की तलाश के लिए टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।

आरोप, विवाद और बवाल के बाद… अब साथ रहने लगे ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य! कहानी में आया नया मोड़

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस तरह की घटनाओं को लेकर चिंता जता रहे हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां-बाप अपनी बेटी की सकुशल वापसी के लिए दिन-रात इंतजार कर रहे हैं।

Location :  Gorakhpur

Published :  6 April 2026, 4:38 PM IST

Advertisement