अस्पताल में खाकी सोती रही, कैदी भाग निकली: जहर देकर बेटे को मारने वाली आरोपी महिला पुलिस कस्टडी से गायब

मुजफ्फरपुर के SKMCH से बेटे की हत्या की आरोपी गर्भवती महिला पुलिस कस्टडी से फरार। सुरक्षा में चूक के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप, CCTV खंगालकर की जा रही छापेमारी। जानिए पूरा मामला।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 2 September 2026, 12:41 PM IST
google-preferred

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। अपने ही ढाई साल के मासूम बच्चे को बिस्कुट में जहर देकर मारने के आरोप में जेल में बंद महिला पुलिस अभिरक्षा को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गई। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस महकमे और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

इलाज के बहाने अस्पताल में थी भर्ती, मौका मिलते ही चंपत

रामपुरहरि थाना क्षेत्र के टेंगरांहा उत्तरी टोला निवासी अखिलेश राम की पत्नी पर अपने मासूम बेटे की हत्या का गंभीर आरोप है। महिला के दो माह की गर्भवती होने के कारण जेल प्रशासन ने उसे बेहतर चिकित्सीय देखभाल के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) वार्ड में भर्ती कराया था। बुधवार की अहले सुबह जैसे ही तैनात सुरक्षाकर्मियों का ध्यान भटका, महिला मौका पाकर वार्ड से चुपचाप निकल भागी।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, संभावित ठिकानों पर छापेमारी

महिला कैदी के गायब होते ही एसकेएमसीएच ओपी और रामपुरहरि थाने की पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस की कई विशेष टीमें गठित कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शहर के प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि उसके भागने की सही दिशा का सुराग मिल सके।

बिहार का वो सीक्रेट लोक नृत्य, जहां मर्दों की एंट्री पर है बैन! रातभर सजती है महिलाओं की महफिल

लापरवाह सुरक्षाकर्मियों पर गिरेगी गाज, जांच के आदेश

अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा के बावजूद महिला के इस तरह फरार हो जाने से सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई है। वरीय पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही की जांच शुरू कर me आदेश दिए हैं। दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है।

Location :  Muzaffarpur

Published :  2 September 2026, 12:41 PM IST

Related News

Advertisement