MP Police SI Vacancy 2026: सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 9 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 9 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन। जानिए योग्यता, उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 2 September 2026, 11:49 AM IST
google-preferred

Bhopal: मध्य प्रदेश में खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार के पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

507 पदों पर होने जा रही इस भर्ती के लिए आवेदन खिड़की 9 सितंबर से खुलने जा रही है। अगर आप भी पुलिस सेवा में शामिल होकर करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है।

किस पद पर कितनी भर्ती: समझें पदों का पूरा गणित

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अलग-अलग विभागों में कुल 507 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा 312 पद जिला पुलिस बल (DEF) में सब-इंस्पेक्टर के लिए रखे गए हैं।

इसके अलावा सूबेदार के 81 पद और विशेष सशस्त्र बल (SAF) में एसआई के 69 पदों पर नियुक्तियां होंगी। वहीं तकनीकी शाखा के अंतर्गत फिंगर प्रिंट के 22 पद, आर्म्स के 10 पद, फोटो के 9 पद और क्यूडी के 4 पदों को शामिल किया गया है।

MPESB Vacancy: एमपी में अस्पताल सहायक के पदों पर जॉब की भरमार, ऐसे करें अप्लाई

कौन कर सकता है आवेदन: योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं तकनीकी पदों जैसे एसआई (आयाध) के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा और फोटो, क्यूडी तथा फिंगर प्रिंट पदों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से ग्रेजुएशन होना जरूरी है।

उम्र की गणना 23 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी, जिसमें अधिकतम आयु सीमा 33 से 38 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतनमान: जानिए कैसे मिलेगी नौकरी

उम्मीदवारों का अंतिम चयन चार कड़े चरणों से होकर गुजरेगा। इसमें सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और इंटरव्यू से गुजरना होगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को लेवल 9 के तहत 36,200 रुपये से लेकर 1,14,800 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा।

MPESB ने जारी की कई पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें वैकेंसी से जुड़ी सारी डिटेल्स

जरूरी तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 23 सितंबर 2026
फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2026
परीक्षा की शुरुआत: 28 अक्टूबर 2026

Location :  Bhopal

Published :  2 September 2026, 11:49 AM IST

Advertisement