MPESB Vacancy: एमपी में अस्पताल सहायक के पदों पर जॉब की भरमार, ऐसे करें अप्लाई

मेडिकल क्षेत्र में करियर की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। दरअसल एमपीइएसबी ने कई पदों पर जॉब निकाली है। पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 May 2026, 4:23 PM IST
google-preferred

New Delhi: चिकित्सा क्षेत्र में करियर की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने अस्पताल सहायक के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट (esb.mp.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान के तहत अस्पताल सहायक के  1200 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदन तिथि

पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 21 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट (esb.mp.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

इनमें अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए 324 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 120 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 192 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 240 पद और ओबीसी वर्ग के लिए 324 पद आरक्षित किए गए हैं।

शैक्षिक योग्यता

एमपीईएसबी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इस भर्ती में किसी अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं रखी गई है।

आयु सीमा

इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 18 से 40 वर्ष तय की गई है, जबकि मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट देते हुए सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

एमपीईएसबी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु 500 निर्धारित किया गया है। वहीं मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रखा गया है।

 ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद, “Recruitment/Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया रजिस्ट्रेशन करें (मोबाइल नंबर और ईमेल से)।
  4. लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें (नाम, पता, योग्यता आदि) और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
  7. फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

Location :  New Delhi

Published :  9 May 2026, 4:23 PM IST

Advertisement