Muzaffarnagar: ससुराल में हैवानियत की हदें पार, पांच माह की गर्भवती बहू की संदिग्ध मौत

मुजफ्फरनगर के खतौली में पांच माह की गर्भवती विवाहिता शालू की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। सात लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है। परिजन SSP ऑफिस पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 6 July 2026, 3:24 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र में एक पांच माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और जबरन जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी के बाद से चल रहा था विवाद

मेरठ जनपद के दौराला थाना क्षेत्र के वलीदपुर निवासी बाबूराम ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री शालू का विवाह 25 नवंबर 2024 को खतौली के सद्दीक नगर निवासी अंकुर से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पति समेत सास, जेठ, ननद और अन्य रिश्तेदार लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे।

आखिरी कॉल में जहर देने का दावा

परिजनों के अनुसार 26 जून की शाम शालू ने फोन कर बताया था कि उसे जबरन जहर पिला दिया गया है। इसके बाद परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए पल्लवपुरम स्थित अस्पताल ले गए, जहां 27 जून तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका पांच माह की गर्भवती थी, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है।

सात लोगों पर हत्या का आरोप

मृतका के पिता ने पति अंकुर, सास बबीता, जेठ अनुज, ननद गुड़िया व अनु, जेठ के पुत्र गोलू तथा नंदोई राजेश उर्फ फौजी पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि लंबे समय से लगातार दहेज की मांग की जा रही थी और बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

SSP ऑफिस पहुंचे परिजन, कार्रवाई की मांग तेज

मामले में कार्रवाई न होने से नाराज परिजन और ग्रामीण SSP ऑफिस पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

किचन में बिना किसी झंझट के मिनटों में तैयार होगा टेस्टी एगलेस चॉकलेट मग केक, बच्चे भी आसानी से कर लेंगे तैयार; अभी नोट करें रेसिपी

पुलिस जांच में जुटी, बयान दर्ज किए गए

पुलिस ने मृतका के पिता बाबूराम और माता शिखा के बयान दर्ज कर लिए हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले ने पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  6 July 2026, 3:24 PM IST

Advertisement