हिंदी
चोरी के आरोप के बाद 10 वर्षीय छात्रा की मौत (Img: Dynamite News)
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक कक्षा चार की 10 वर्षीय छात्रा ने 10 रुपये की चोरी के आरोप से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस अब पीड़ित परिजनों की तहरीर पर अपनी आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
दरअसल, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेनडा कला गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय कक्षा चार की एक 10 वर्षीय छात्रा आयुषी ने बुधवार को अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि छात्रा पर स्कूल की शिक्षिका सविता ने उनके बैग से 10 रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है की शिक्षिका ने इसकी शिकायत स्कूल के शिक्षक राजीव से थी। जिसके बाद शिक्षक राजीव ने छात्रा की स्कूल में पिटाई कर दी थी।
ये भी पढ़ें- Budaun: सालों की शिकायतों के बाद भी हालात बदतर, जानिए रजिस्ट्री कार्यालय में क्यों दम तोड़ रहीं स्वच्छता की नीतियां?
आरोप ये भी है कि स्कूल के बाद घर पहुंची छात्रा ने इस घटना से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था तो वहीं अब इस मामले में पुलिस पीड़ित परिवार की शिकायत पर अपनी आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस घटना को लेकर मृतक छात्रा के पिता अशोक राजपूत का कहना है कि मेरी लड़की को मास्टर ने 10 रुपये के पीछे मारा और कहा कि मेरे 10 रुपये चोरी हो गए पर्स में से। उन्होंने बताया कि मेरी लड़की ने बताया था कि उसे वो 10 रुपये टेबल के नीचे से पड़े हुए मिले थे। लेकिन जब मैं 2 बजे घर वापस आया वो यहां लटकी हुई मिली।
ये भी पढ़ें- एक घूंट पानी… और खाली हो जाता था ATM! बदायूं पुलिस ने 25 हजार के इनामी का ऐसे किया खेल खत्म
मृतका के पिता ने बताया कि स्कूल के बच्चे बता रहे हैं कि मास्टर की गलती है और उसने बच्ची को बहुत पीटा था। मोहल्ले वाले बता रहे हैं कि वह रोते हुए आई थी। उन्होंने कहा कि हमारी बच्ची को न्याय मिलना चाहिए।
Location : Muzaffarnagar
Published : 23 July 2026, 12:56 PM IST
Topics : muzaffarnagar news School Student suicide case